Navy SSR-MR 2024 Admit Card: जारी हुआ Navy का एड्मिट कार्ड, जानिए कब से होगी परीक्षा?

Navy SSR-MR 2024 Admit Card: भारतीय नौसेना की तरफ से आज ही नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें भारतीय नेवि अग्निवीर 2024 का एडमिट कार्ड जारी किया है, जिसे आप भारतीय नौसेना के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

आज के इस लेख में हम आपको Navy SSR-MR 2024 Admit Card के बारे में विस्तार से बताएंगे जिसमें हम यह बताएंगे कि इसमें कब परीक्षा होगी और एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें, परीक्षा हाल में क्या समान लेकर जाना है, परीक्षा पैटर्न इन सभी बातों पर विस्तार से बात होगी यदि आप भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

कितने पदों पर होगी नियुक्ति

पद से जुड़े सवाल पद से जुड़े जवाब
पद का नामNavy SSR-MR 2024
कुल पदNA
नोटिफ़िकेशन जारी हुआ15 मई 2024
परीक्षा का दिनांकNavy SSR : 9 जुलाई से 11 जुलाई 2024
Navy MR: 12 जुलाई से 15 जुलाई 2024
परीक्षा हाल मे जरूरी चीजेआधार कार्ड
कम से कम 02 पासपोर्ट आकार की फोटो
अपने साथ ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल लेकर जाएं
परीक्षा पैटर्न Navy SSRकुल प्रश्न: 100
समय अवधि : 1 घंटा
परीक्षा पैटर्न Navy MRकुल प्रश्न: 50
समय अवधि : 30 मिनट
Official Website

IndianNavy.gov.in 

Navy SSR-MR 2024 Admit Card
Navy SSR-MR 2024 Admit Card

कितने पदों पर होगी नियुक्ति

भारतीय नौसेना अग्नि वीर द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया था जिसमें बताया गया था कि इच्छुक उम्मीदवार 13/05/2024 से 27/05/2024 तक अपना आवेदन कर पाएंगे सभी उम्मीदवार सफलतापूर्वक अपना आवेदन कर लिए हैं। अब उनका एडमिट कार्ड भी जारी किया जा चुका है और परीक्षा तिथि भी घोषित हो गई है। अभी पदों के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है इसलिए हम यह बताने में समर्थ नहीं है भर्ती कितने पदों पर निकाली गई है।

परीक्षा तिथि

भारतीय नौसेना ने हाल ही में नोटिफिकेशन जारी किया है, और उसमें बताया कि जिन उम्मीदवारों ने Navy SSR के लिए आवेदन किया है, उनकी परीक्षा 9 से 11 जुलाई और जिन्होंने Navy MR के पद के लिए आवेदन किया है उनकी परीक्षा 12 से 15 जुलाई तक आयोजित कराई जाएगी। सभी उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड जारी किया जा चुका है। अतः आप सभी मेहनत से पढ़ाई करके अपना चयन सुनिश्चित कर लें।

कैसे घर बैठे अपने स्मार्ट फोन से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

नोटिफिकेशन में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के कुछ टिप्स बताए गए हैं जिनको फॉलो करके आप आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, जो इस प्रकार है।

  • सबसे पहले भारतीय नौ सेना अग्निवीर की ऑफिशल वेबसाइट  IndianNavy.gov.in पर जाएं।
  • अब स्क्रीन पर दिख रहे अग्निवीर नेवी 02/2024 SSR & MR के लिंक क्लिक करें।
  • अब लॉगिन बटन पर क्लिक करके अपना रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर ले।
  • अब आपके सामने स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड खुलकर आ जायेगा।
  • इसकी जांच करले और डाउनलोड कर ले।
  • परीक्षा में प्रवेश के लिए इसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख ले।

यदि आपको एडमिट कार्ड (हॉल टिकट) डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की समस्या हो रही है तो आप सुबह 9 बजे से सायं 5 बजकर 30 मिनट तक +91-9363322818 पर संपर्क कर सकते हैं। आपकी समस्या का अति शीघ्र समाधान किया जायेगा।

परीक्षा हॉल में क्या क्या लेकर जाना है

जारी हुए एडमिट कार्ड में बताया गया है कि उम्मीदवार को अपने एडमिट कार्ड के साथ निम्न दस्तावेज लेकर आना है।

कोई भी जन्म तिथि वाला मूल वैध फोटो आईडी प्रमाण पत्र

  • आधार कार्ड
  • कम से कम 02 पासपोर्ट आकार की फोटो
  • ट्रांस्पैरेंट पेन
  • अपने साथ ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल लेकर जाएं

क्या लेकर नही जाना है

एडमिट कार्ड लिखे नियम के अनुसार परीक्षा हाल में कुछ सामान को ले जाना निषेध है जो इस प्रकार है।

बेल्ट पहनकर न जाए

  • पेपर/कागज लेकर न जाए
  • घड़ी, मोबाइल या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक समान लेकर न जाए
  • हाथ या गले में कोई भी माल या धागा पहनकर ना जाए।

Navy SSR-MR 2024 Admit Card पर लिखी हुई जानकारी

Navy SSR-MR 2024 Admit Card डाउनलोड करने के बाद नीचे लिखी गई जानकारी को उसमें से अच्छे से मिलान कर ले कोई भी जानकारी आपके पास उपलब्ध जानकारी से मिलान ना करें तो उसके लिए सही दस्तावेज लेकर अवश्य जाएं

  • आवेदक का नाम
  • जन्म तिथि
  • लिंग
  • परीक्षा केंद्र
  • परीक्षा की तिथि
  • पिता का नाम
  • प्रवेश का समय
  • आवेदक का फोटो
  • आवेदक का हस्ताक्षर
  • परीक्षक के हस्ताक्षर के लिए स्थान

परीक्षा पैटर्न

Navy SSR-MR  का प्रश्न पत्र कंप्यूटर आधारित होगा, Navy SSR का प्रश्न पत्र में चार खंड शामिल होंगे, उनके नाम इस प्रकार है – अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और सामान्य जागरूकता।  जिसमें कुल 100 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 01 अंक का होगा। हर गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। जिसके लिए एक घंटा का समय मिलेगा। प्रत्येक अनुभाग में और कुल मिलाकर उत्तीर्ण अंक भारतीय नौसेना अग्निवीर द्वारा निर्धारित किए जाएंगे।

Navy MR के प्रश्न पत्र में 50 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए 30 मिनट का समय प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक प्रश्न 01 अंक का होगा। हर गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। उत्तीर्ण अंक भारतीय नौसेना अग्निवीर द्वारा निर्धारित किए जाएंगे।

निष्कर्ष

इस लेख में हमने Navy SSR-MR 2024 admit card के बारे में विस्तार से बात किया है, जिसमें हमने वेकेंसी, कितने पदों पर नियुक्ति होगी,  admit Card कैसे डाउनलोड करेंगे, परीक्षा पैटर्न, इन सभी बिंदुओं पर विस्तार से बात किया है, अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों को भी साझा करे|

ऐसे ही वेकेंसी, admit card, रिजल्ट, योजना से जुड़ी सटीक जनकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे|

धन्यवाद

Hi, This is Rahul Pandey. I'm a WordPress Developer, Content Writer and Digital Marketer expert. I like writing posts about latest govt. jobs, business ideas, current affairs and technology. Please keep love & Support Us. Your Love = Read & Share (◕‿◕). Thanks..

Leave a Comment