Kisan Samman Nidhi Yojana 2024: सम्मान निधि योजना की पहली किस्त हुई जारी, जानिए कैसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम।

Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 : हाल ही में राजस्थान सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री सम्मान निधि योजना की पहली किस्त जारी कर दी गई है। इस योजना के तहत पहली किस्त में किसानों के खाते में ₹1000 डाले जाएंगे। यह योजना सरकार के द्वारा किसानों की स्थिति को बेहतर करने और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी।

Table of Contents

Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 : आज हम आपको अपने इस पोस्ट के माध्यम से बताएंगे Kisan Samman Nidhi Yojana क्या है? इस योजना के तहत आपको को कितना लाभ मिलेगा? कौन-कौन लोग इसके लिए पात्र होंगे? कैसे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं? इत्यादि जैसे कई सवालों के जवाब आज हम आपको अपने इस पोस्ट के माध्यम से देंगे।

क्या है Kisan Samman Nidhi Yojana 2024?

आपको बता दे की Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 की शुरुआत राजस्थान के मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया था। इस योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना और उनकी स्थिति को बेहतर बनाना है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल ₹2000 की सहायता राशि देने के प्रावधान किए गए हैं। इस राशि को सरकार के द्वारा डायरेक्ट किसानों के बैंक में ट्रांसफर की जाती है।

Kisan Samman Nidhi Yojana 2024

अब हर साल मिलेगा 8000 रुपए

Kisan Samman Nidhi Yojana 2024: हाल ही में राजस्थान के मुख्यमंत्री के द्वारा घोषणा की गई है कि अब मुख्यमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के तहत हर साल किसानों को ₹8000 की सहायता राशि दी जाएगी।

  • आपको बता दे कि प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के तहत सरकार किसानों को हर साल ₹6000 की सहायता राशि प्रदान करती है।
  • पहले राजस्थान सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के तहत किसानों को हर साल ₹2000 दिया जाता था।
  • लेकिन अब यह राशि बढ़ा दी गई है। अब राजस्थान में मुख्यमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के तहत किसानों को हर साल ₹8000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

कितने किस्तों में मिलेगा पैसा?

  1. आपको बता दे की मुख्यमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के तहत किसान लाभार्थी को पहली किस्त ₹1000 दी जाएगी।
  2. वहीं दूसरी किस्त में ₹500 और फिर तीसरी किस्त में ₹500 दिए जाएंगे।
योजना से जुड़े सवाल योजना से जुड़े जवाब
योजना का नामKisan Samman Nidhi Yojana 2024
कुल राशि                                   2000rs
पहली क़िस्त1000rs
पात्रता गरीब किसान
तारीख पहली क़िस्त की 30 जून
चयन प्रक्रिया

दस्तावेज़ सत्यापन

Official WebsitePM Awas Yojana 2024

30 जून को हुई पहली किस्त जारी

आपको बता दे की मुख्यमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के तहत किसानों को पहली किस्त की राशि 1000 रूपए 30 जून को दी गई।

  1. इस योजना के तहत पहली किस्त की राशि 65 लाख किसानों के बैंक अकाउंट में सीधे ट्रांसफर की गई।
  2. इस योजना के तहत अब तक पहली किस्त में 650 करोड रुपए किसानों को दिए जा चुके हैं।

Kisan Samman Nidhi Yojana के पात्रता के लिए योग्यता?

मुख्यमंत्री किसान सम्मन निधि योजना का लाभ उठाने के लिए नीचे दिए गए योग्यता होना आवश्यक है।

  1. मुख्यमंत्री किसान सम्मन निधि योजना का लाभ सिर्फ राजस्थान के मूल निवासी ही उठा सकते हैं।
  2. इस योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनको प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना मिल रहा है।
  3. इस योजना का लाभ सीमांत और लघु किसान ही ले सकते हैं।

Kisan Samman Nidhi Yojana के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज?

Kisan Samman Nidhi Yojana में आवेदन करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज आपके पास होनी चाहिए। जो नीचे दिए गए हैं।

  1. आधार कार्ड
  2. निवास प्रमाण पत्र
  3. जमीन संबंधित दस्तावेज
  4. आय प्रमाण पत्र
  5. बैंक विवरण
  6. मोबाइल नंबर
  7. पासपोर्ट साइज फोटो

आवेदन कैसे करें?

राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करने के लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

  1. इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट पर जाने के बाद आप होम पेज पर पहुंचेंगे। जहां आपको मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का ऑप्शन दिखाई देगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा। इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी को अच्छे से सावधानी पूर्वक फिल करें।
  4. सारी डिटेल्स अच्छे से भरने के बाद आपको फॉर्म द्वारा मांगे गए डॉक्यूमेंट भी अपलोड करे।
  5. इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। सबमिट होने के बाद अपने फार्म का प्रिंट आउट निकलवा कर अपने पास रख ले

निष्कर्ष

मुख्यमंत्री किसान सम्मन निधि योजना किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त और उनकी स्थिति बेहतर करने के लिए शुरू की गई योजना है। इस योजना के तहत किसानों को 2000 रुपए की सालाना आर्थिक लाभ मिलता है। वहीं अब इस रकम को बढ़ाकर 8000 रुपए सलाना कर दिया गया है।

Leave a Comment