Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना में हुआ बड़ा बदलाव, 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को भी मिलेगा अब लाभ।

Ayushman Bharat Yojana: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कल संसद में दोनों सदनों के संयुक्त बैठक के दौरान सरकार की योजनाओं को बताते हुए बुजुर्गों को एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने भाषण में Ayushman Bharat Yojana के बारे में बताया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस योजना के बारे में बात करते हुए बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत देशभर के 70 साल से अधिक के बुजुर्गों को फ्री में स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी।

Table of Contents

राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने अपने भाषण में यह भी बताया कि देशभर में 25,000 से अधिक जन औषधि केंद्र खोलने का काम जोरों से चल रहा है। राष्ट्रपति ने Ayushman Bharat Yojana पर आगे बात करते हुए बताया कि जब से यह योजना शुरू की गई है। तब से अब तक 55 करोड़ अभ्यर्थियों को इसके तहत मुफ्त में इलाज माहिया कराया जा रहा है।

Ayushman Bharat Yojana

Ayushman Bharat Yojana के तहत सरकार ने लिया बड़ा निर्णय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद में भाषण देते हुए कहा कि सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत एक बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार अब आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों का इलाज फ्री में कराएगी।

  • इसके बाद राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार की योजना स्वच्छ भारत अभियान गरीबों के जीवन और उनके स्वास्थ्य को राष्ट्रीय महत्व का विषय बना दिया है। इस योजना के तहत देश में पहली बार करोड़ों गरीब परिवार के लिए शौचालय बनाए गए।

विश्व की सबसे बड़ी योजना PM-JAY(Ayushman Bharat Yojana)

  • आपको बता दे की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना है।
  • यह 100% केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित है। इस योजना के तहत देश के करीब 12 करोड़ गरीब परिवारों को केंद्र सरकार की तरफ से इलाज के लिए हर साल 5 लाख रूपए तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है।
  • इस योजना पर बात करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत आयुष (आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, होम्योपैथी इत्यादि) को आगे बढ़ा रही है। इस योजना के तहत एक स्वस्थ विश्व के निर्माण में भी मदद दी जा रही है।

क्या है Ayushman Bharat Yojana?

आपको बता दे की Ayushman Bharat Yojana की शुरुआत नरेंद्र मोदी की सरकार ने साल 2018 में की थी। इस योजना के तहत लाभार्थी को एक आयुष्मान कार्ड दिया जाता है। इस आयुष्मान कार्ड के जरिए लाभार्थी अपने स्वास्थ्य का इलाज 5 लाख तक फ्री में करवा सकते हैं। इस योजना का लाभ सिर्फ देश के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को मिलेगा। अब इस योजना के तहत 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग को भी फ्री में स्वास्थ्य सुविधा मुखिया कराई जाएगी।

क्या है 'MY Bharat'?

राष्ट्रपति ने संसद में आयुष्मान भारत योजना के अलावा ‘MY Bharat’ योजना का भी जिक्र किया। राष्ट्रपति ने ‘MY Bharat’ योजना पर बात करते हुए कहा कि सरकार ने युवाओं की राष्ट्रनिर्माण में भागीदारी और बढ़ाने के लिए एक अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का नाम है मेरा युवा भारत अभियान। राष्ट्रपति निशांशक में बताया कि मेरा युवा भारत अभियान के तहत अब तक डेढ करोड़ युवा रजिस्ट्रेशन के जरिए इससे जुड़ चुके हैं।

  • राष्ट्रपति ने यह भी बताया कि अब सरकार डिजिटल यूनिवर्सिटी बनाने की भी योजना बना रही है। जिससे भारत की युवा को फायदा पहुंचेगा।

भाषण में किसानों का भी किया उल्लेख

राष्ट्रपति ने अपने भाषण में किसानों का भी उल्लेख किया और किसानों के बारे में बात करते हुए कहा कि किसानों के प्रति भी सरकार लगातार काम कर रही है। सरकार के द्वारा किसानों को हाल ही में 20 हजार करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से दिया गया हैं। जो किसानों को आत्म निर्भर करने का काम सरकार के द्वारा किया गया है।

Leave a Comment